नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पैक्स प्रबंधक एवं अध्यक्षों को पैक्स कंप्यूटराइजेशन प्रशिक्षण दी गई। अध्यक्षता सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल कुमार चोधरी ने की।इस में ईआरपी सॉफ्टवेयर से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अर्जुन दास (कार्यपालक सहायक) के द्वारा सभी पैक्स प्रबंधक एवं डाटा आपरेटर को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी अनिल चौधरी ने कहा कि
पैक्स चलाने के लिए डिजिटल कर्मी की सख्त जरूरत है।
भारत सरकार के सहकार से समृद्धि कार्यक्रम को जन- जन तक पहुंचाना,वंचितों को लाभ दिलवाकर सर्व सेवा भाव से सहकार संस्कार की भावनाओं को जागृत कर देश को सुखद – समृद्ध बनाना है।
मौके पर पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार,संजीव कुमार,डफरपुर पैक्स अध्यक्ष रामशंकर सिंह, प्रबंधक ललन कुमार, अरविंद कुमार, महेश महंतों, संजय कुमार, किरण कुमारी प्रबंधक पहसारा पश्चिम, डाटा आपरेटर अंकित कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
