नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजाकपुर पंचायत से मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया है। थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमरजीत तिवारी ने बताया कि चक्का वार्ड संख्या पांच निवासी शहंशाह कुमार पिता मनोज राम ने डफरपुर पंचायत के वृंदावन वार्ड संख्या एक निवासी भोलाराम पिता सागर राम सहित तीन अज्ञात पर होली खेलते समय गाली – गलौज करने व चाकू से गर्दन पर वार कर बुरी तरह घायल करने का मामला दर्ज करवाया है।मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
