विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर / तेयाय ओपी क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव व रघुनंदनपुर गांव के बीच सीमा के आसपास एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उक्त महिला की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 8 निवासी चंदन चौधरी की 32 वर्षीया पत्नी सुमन देवी के रुप में हुई है। मृतिका के पति चंदन चौधरी ने बताया कि वह अपनी पत्नी सुमन देवी व छोटे छोटे चार बच्चों के साथ रविवार को अपराह्न लगभग 2 बजे गाछी के रास्ते पुजा में जा रहे थे जब हमलोग गाछी के पास पहुंचे थे पत्नी सुमन देवी ने कहा कि आपलोग आगे बढ़िए मैं लघुशंका कर के आती हूं तब वे लोग आगे बढ़ गये तभी एक बाइक सवार सुमन को सीने में दो गोलियां मार कर फरार हो गया।

उसकी बड़ी बेटी ने चिल्लाई पप्पा मम्मी को दिपक गोली मार दिया है तब चंदन चौधरी ने कहा कि बेटी तुम भागो नहीं तो तुम्हें भी गोली मार देगा। गोली लगने के बाद सुमन देवी मौके पर ही दम तोड़ दिया। इतना कहते हुए वह फफक फफक कर रोने लगा। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ कृष्ण कुमार व तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती सदल घटना स्थल पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मुयाना पर लौट गए।शव को तेघड़ा लाया गया जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी।

पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीएसपी कृष्ण कुमार के अनुसार घटना पुरानी रंजिश में हुई है लेकिन तत्काल वे कुछ कहने से परहेज़ किया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना के असली कारणों का पता चल सकेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जहां हत्या हुई है वह अपराधियों का अड्डा है। प्रशासन को इसकी जानकारी होते हुए भी वहां पुलिस की गश्ती दल नहीं जाती है।
