नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना में अज्ञात लोगों पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है।महेशवाड़ा पंचायत के वभनगामा वार्ड नंबर 14 निवासी मो कलीम की पत्नी असबदी खातून ने अज्ञात लोगों पर घर में जबरदस्ती घुसकर सीसी कैमरा तोड़ने एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है।प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर छान बीन शुरु कर दिया है।
