नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिग लड़की को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। चंदन पोद्दार ने अपनी नाबालिग पुत्री(…) को बहला फुसला कर अविनाश कुमार एवं अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से भगा ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
आवेदक ने बताया कि मैं अपने ससुराल सहरसा गया हुआ था।इसी बीच में यह घटना हुई।मुझे मोबाइल से जानकारी दी गई।थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस ने बताया कि मामला दर्ज कर लड़की की खोजबीन की जा रही है।
