गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
न्यायालय के आदेश के आलोक में बखरी थाना पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपितों के घर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि मामले के अनुसंधानकर्ता सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए दोनों आरोपितों के घर पहुंचकर इश्तिहार चिपकाया। उन्होंने बताया कि आरोपितों में आशा देवी, पति सोनू नट तथा सोनू नट, पिता मनोज नट, दोनों निवासी इस्माइलनगर, पुराना वार्ड संख्या-8 शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।


