विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर थाना क्षेत्र के बड़ी आकहा गांव से पुलिस ने थाना कांड संख्या 287/25 के प्राथमिकी अभियुक्त धीरज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसपर अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी की हत्या कर देने का आरोप है। विदित हो कि थाना क्षेत्र के बड़ी आकहा गांव से पीछले माह 28 सितंबर 25 को उक्त गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी प्रियंका कुमारी का शव संदिग्ध अवस्था में पुलिस ने बरामद किया था। उक्त मामले में मृतिका के पिता लाखों ओपी क्षेत्र के शाहपुर करबल्ला निवासी राजेंद्र महतो ने भगवानपुर थाना में आवेदन देकर पति धीरज कुमार, ससुर रामवृक्ष महतो,देवर ऋतिक कुमार,सास प्रभा देवी तथा ननदोसी समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी निवासी रंजन महतो को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया था।
