अब तक तेघड़ा से पांच और बछवाड़ा से तीन कटे एनआर
अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को तेघड़ा अनुमंडल में उम्मीदवारों व समर्थकों की हल्की उपस्थिति रही। दोनों विधानसभा क्षेत्र तेघड़ा 143, और बछवाड़ा 142, के लिए नामांकन काउंटर खुले रहे लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने तीसरे दिन भी अपना फार्म दाखिल नहीं किया। अनुमंडल कार्यालय के परिसर एवं प्रांगण में पुलिस व्यवस्था चौकस और दुरुस्त रही। पुलिस जवान और अधिकारी अलग-अलग नामांकन काउंटर पर तैनात रहे। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि सोमवार को पूछताछ काउंटर पर कई लोग केवल सामान्य जानकारी के लिए आए थे।

एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि अब तक तेघड़ा विधानसभा में पांच नामांकन रसीद काटी गई है, जबकि बछवाड़ा विधानसभा में केवल तीन नामांकन रसीद काटी गई है। तेघड़ा विधानसभा से एनडीए गठबंधन से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के रामरतन सिंह, जनशक्ति जनता दल से चंद्र प्रकाश सिंह, निर्दलीय के रूप में राम प्रकाश ठाकुर, मृणाल बारुण एवं रामकुमार, बछवाड़ा विधानसभा से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश कुमार राय, कांग्रेस पार्टी के शिव प्रकाश गरीबदास एवं संजात भगवानपुर निवासी राजाराम सिंह ने नामांकन रसीद कटवाया। वहीं एसडीओ ने बताया कि अब तक प्रत्याशियों की संख्या कम होने के कारण काउंटर पर केवल प्रतीक्षा रही। उन्होंने कहा कहा कि सुरक्षा व्यवस्था लगातार बनी रहेगी आचार संहिता का सत प्रतिशत पालन किया जाएगा।और चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अव्यवस्था की संभावना नहीं रहेगी। प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने के लिए काउंटर निर्धारित समय तक खुले रहेंगे।
