By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: राकेश कुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार चुनाव > शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: राकेश कुमार
बिहार चुनाव

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: राकेश कुमार

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 4, 2025 9:20 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय

तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारी को लेकर अटल कलाम भवन में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों और कर्मियों ने आगामी चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा ने की। इसमें 143-तेघड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सभी 20 कोषांगों के प्रभारी, अधिकारी और संबंधित कर्मियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान विभिन्न कोषांगों जैसे कार्मिक प्रबंधन, नाम निर्देशन, प्रशिक्षण, वाहन प्रबंधन, विधि व्यवस्था एवं आदर्श आचार संहिता, सामग्री प्रबंधन, EVM/VVPAT, व्यय अनुश्रवण, पोस्टल बैलेट पेपर, स्वीप, मूलभूत सुविधा, एकल खिड़की, मीडिया, आई.टी., हेल्पलाइन एवं शिकायत नियंत्रण, एसएमएस एवं निगरानी, C-Vigil निगरानी तथा कर्मी कल्याण पर विचार किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा ने सभी कोषांग प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें और अपने-अपने कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोषांग अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ निरंतर संवाद बनाए रखे और निर्वाचन की प्रत्येक गतिविधि का अद्यतन प्रतिवेदन समय-समय पर कार्यालय को प्रस्तुत करे।

बैठक में उपस्थित सभी कोषांग प्रभारी अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की कार्ययोजना अध्यक्ष को प्रस्तुत की।

बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा, “तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें।”

उक्त अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो, श्रम परवर्तन पदाधिकारी झूमा भंडारी, नगर परिषद बरौनी के कार्यपालक पदाधिकारी रणबीर कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार, सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार, कोषांग के मनोज कुमार सिंह, विजय कुमार, शमशेर आलम एवं निर्वाचन कार्यालय के एमामुलल हक सहित भारी संख्या में अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

नावकोठी प्रखंड के सभी पैक्स दिवालिया होने के कगार पर: रणवीर कुमार सिंह
सजग प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता से बची छात्रा की सालों की मेहनत
बखरी पुलिस ने 77 लीटर महुआ शराब किया बरामद
भगवानपुर में शराब पीकर हंगामा करने वाला युवक गिरफ्तार
मारपीट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
TAGGED:#begusarai#BegusaraiNews#bihar#BiharNews#Dalsinghsarai#teghra#बिहारसमाचार#बेगूसराय
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article जन सुराज पार्टी ने तेघड़ा विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रत्याशी चयन को लेकर की बैठक
Next Article बेगूसराय में लगेगी 89 हाई मास्ट लाइट, एनटीपीसी बरौनी व जिला प्रशासन के बीच हुआ समझौता
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up