नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नव वर्ष के प्रथम दिन लोगों ने अहले सुबह बूढ़ी गंडक नदी स्थित मां काली की पूजा कर खुशियां मनाई।ठंड के बावजूद सुबह से ही लोग स्नान कर पूजा पाठ में लग गए। नावकोठी गंडक नदी किनारे अवस्थित मां काली मंदिर के प्रांगन में पूजा पाठ करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।मां काली को लोगों ने प्रसाद चढ़ाकर पूजा पाठ किया।भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया।इस रमणिक स्थल में बच्चे उछल-कूद कर खुशियां मनाए।बगल में गंडक नदी व वटवृक्ष के मनोरम दृश्य का लोगों ने अवलोकन किया। प्रखंड का यह एकलौता रमणीक स्थल है,जहां ऐसे मौके पर दिन भर श्रद्धालु पूजा पाठ के लिए आते हैं।
मां काली मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारीगण शांति व्यवस्था कायम करने के लिए मंदिर प्रांगन में सक्रिय दिखे।लोगों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी लगातार गश्त लगाती रही।उपाध्यक्ष तरुण कुमार,सचिव कुमोद कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष मनोज पाठक, महासचिव राम विनोद सिंह उर्फ टुन्नी सिंह आदि ने जिला प्रशासन व राज्य सरकार से इस रमणीक स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की।
