गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर बेगुसराय
वीरपुर स्थित बीपीएस प्लस टू स्कूल के मैदान में आयोजित सौरभ आनंद स्मृति जिलास्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजोपुर छौड़ाही की टीम को 27 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीडी कॉलेज बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 337 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तेज गति से रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजोपुर छौड़ाही की टीम ने भी अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 310 रन ही बना सकी और इस तरह उसे 27 रन से हार का सामना करना पड़ा।
मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जीडी कॉलेज के मंजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने मात्र 48 गेंदों में 157 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में अंपायर की भूमिका संजय झकास और मो. चांद ने निभाई, जबकि स्कोरिंग अमन कुमार ने की। वहीं मैच का आंखों देखा हाल नैयर अली ने कमेंट्री के माध्यम से सुनाया।
