नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह प्लस टू स्कूल नावकोठी के खेल मैदान में आयोजित डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मुकाबला का आयोजन किया गया।टॉस जीतकर महेशवारा के कप्तान सिंटू ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनपुर बागर की पहली दोनों ओपनर बल्लेबाज की साझेदारी कुल 85 रनों की रही।वहीं 20 ओवर में 196 रन बना कर 197 का लक्ष्य दिया।
जवाब में उतरी महेशवारा की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही लेकिन अभिनव कटारिया की तूफानी 89 रनों की पारी ने मैच को एक तरफ कर दिया और मैच को 18वें ओवर में अपने नाम कर लिया।इस मैच के मैन ऑफ द मैच अभिनव कटारिया जो 39 गेंद में कुल 89 रन बनाये।
इस मैच के दो मुख्य अंपायर विकास कुमार और पिंटू कुमार थे।कॉमेंटेटर रविरंजन झा और गौतम कुमार थे।इस टूर्नामेंट के अध्यक्ष अवनीश कुमार उपाध्यक्ष,रवि रंजन झा,मैनेजर मारुति सहवाग,स्कोरर किशन सरकार सहित अन्य साथियों ने क्रिकेट संचालन में अहम भूमिका निभाई।
