गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
श्री विश्वबंधु पुस्तकालय, बखरी के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी भोला चौधरी ने चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा की। अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में संतोष गुड्डू ने 424 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर जयपुरिया को 289 मत तथा भारत भूषण पोद्दार को 30 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर पवन कुमार सुमन ने 450 मत प्राप्त कर विजय हासिल की, जबकि ब्रज नंदन यादव को 287 मत मिले।
सचिव पद के लिए हुए चुनाव में अमित पोद्दार 367 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं प्रिंस कुमार सिंह को 311 मत तथा सचिन केसरी को 58 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर कुंदन केसरी ने 414 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि कृष्ण मुरारी टिवड़ेवाल को 301 मत मिले। कार्यसमिति सदस्य पद के लिए अनुभव कुमार (347 मत), राहुल केसरी (329 मत) एवं शिवम जालान (302 मत) निर्वाचित हुए। वहीं कृष्णकांधा साह को 301 मत, राजीव कुमार को 276 मत तथा सूरज कुमार को 220 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और पुस्तकालय के विकास की उम्मीद जताई।
