अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
जनसेवा और समर्पण के प्रति प्रेरणादायक रूप में अग्रणी भूमिका निभा रही वत्स सेवा समिति प्रधान कार्यालय नया नगर दुलारपुर के सौजन्य से 12 अक्टूबर, रविवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर नेशनल हाईवेज 28 (BSNL) टावर स्थित मां रधा ऑटोमोबाइल् तेघड़ा में पूर्वाहन: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम के संयोजक रजनीश कुमार ने बताया कि बैठक के माध्यम से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह शिविर समाजसेवा की भावना को सशक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होंने सर्व समाज से 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के स्वस्थ इच्छुक रक्तदाताओं से अधिक संख्या में स्वेच्छा से रक्तदान कर महादान में सहभागी बनने की अपील की।
वत्स सेवा समिति के सक्रिय सदस्य शिक्षक रंजीत कुंवर ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा है। वत्स सेवा समिति न केवल रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक है बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी है। उन्होंने कहा कि समिति सदैव ऐसे कार्यों के माध्यम से युवाओं के अंदर की संवेदनशीलता और राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा देता है और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए प्रेरित करता है।
अध्यक्ष अविनाश कुमार शंभू ने बताया कि वत्स सेवा समिति से जुड़े हमारे सैकड़ो सदस्य जिस उत्साह से आगे आए हें, वह निसंदेह प्रसंसनीय है। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर रविवार को सर्वप्रथम वत्स सेवा समिति के प्रधान कार्यालय नया नगर दुलारपुर में प्रातः 9:00 बजे से 1 घंटे का शिविर आयोजित किया जाएगा। तत्पश्चात 11:00 बजे से 1:00 तक तेघड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि रक्तदाताओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
