अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
नवजीवन वासुदेव पुस्तकालय बजलपुरा के तत्वाधान में “गांधी जी का जीवन एवं स्वच्छता में उनका योगदान” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के पांच मध्य विद्यालय एवं एक उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज नारायण सिंह ने की जबकि संचालन सेवानिवृत प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को गांधी स्मृति मंच बेगूसराय की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जेपी शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और लगातार अध्ययन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि गांव में पुस्तकालय का होना ही यह प्रमाणित करता है कि यहां के बच्चे पढ़ने लिखने और सामाजिक गतिविधियों में रहने वाले हैं।
मौके पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, शंभू प्रसाद सिंह, अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, शिक्षक राम विनोद सिंह, राकेश कुमार सिंह, शालिनी देवी, ममता कुमारी, मुनचुन कुमारी, अधिवक्ता सोनू कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता मंजेश कुमार एवं मुझे लाल सिंह सहित दर्जनों शिक्षाविद मौजूद थे।
