नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा पश्चिम के प्रांगण में आयोजित इण्डियन फार्म्स फर्टिलाइजर के क्षेत्रिय प्रबंधक बेगुसराय एवं खगड़िया जिला प्रभारी मोहित झा ने किसानों के बीच एल ई डी डिजीटल प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पहसारा पैक्स के उपाध्यक्ष शिवेश रंजन ने किया।संचालन सुबोध कुमार ने किया।अपने संबोधन में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक झा ने कहा कि इफको दिव्यांग किसानों के लिए पैक्स को बैटरी चालित स्प्रेयर मशीन जल्द उपलब्ध करवाने का कार्य करेगी।इससे दिव्यांग किसान समूह बनाकर अपने खेतों में नैनो यूरिया तरल एवं नैनो डी ए पी का स्प्रे करने में सुविधा होगी।
उन्होंने 25 किसानों जो विभिन्न प्रकार के दिव्यांग हैं प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड पहसारा से नैनो डीएपी तरल मुफ्त में लेकर अपने अपने खेतों में मक्का,गेहूं व गन्ना के फसलों में स्प्रे करें ताकि मिट्टी की उर्वरा शक्ति कायम रहे।पैक्स अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने कहा कि दानेदार यूरिया दानेदार डीएपी खेतों में डालने से सिर्फ 25से 30% फर्टिलाइजर ही फसल लें पाते हैं बाकि ऐसे बर्बाद हो जाते हैं जो खेतों को नुक्सान करते हैं
।जबकि स्प्रे नैनो यूरिया तरल नैनो डीएपी 70%से 80% पौधे लेंते है और मात्र 20% ही बर्बाद होते हैं। इसलिए नैनो यूरिया तरल डीएपी का ही इस्तेमाल करें।पर्यावरण संरक्षण के लिए नैनों रामबाण है।
मौके पर डब्लू सिंह, सुनील सिंह, रामफल सिंह, रामप्रिय सिंह,रमाकांत पासवान, रामप्रवेश पासवान सहित दर्जनाधिक किसान मौजूद थे।
