नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत डफरपुर व नावकोठी में रवि (वासंतिक) कृषि कल्याण जन चौपाल का आयोजन किया गया।अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोशन कुमार ने की।बैठक में उन्होंने आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की।
किसानों को आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़कर अपने कार्य को व्यावसायिक रूप देने का आग्रह किया।गेहूं की खेती में सिंचाई प्रबंधन पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आधुनिक तकनीक उन्नत बीज जैविक खेती फसल प्रबंधन, प्रधानमंत्री फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड व बिहार कृषि ऐप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

वहीं प्रखण्ड तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद सिंह ने खेतों में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर जोड़ दिया।कृषि यांत्रीकरण योजना के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से बताया गया तथा ऑनलाइन आवेदन कर अपने आवश्यकता अनुसार इस योजना का लाभ लेने हेतु किसानों से आग्रह किया गया।
वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक सोनल सिंह ने बीज उपचार की विधि एवं फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक किसानों को बताया गया।वहीं मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित पोषण प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस दौरान कृषि समन्वयक प्रिंस कुमार,किसान सलाहकार श्रवण कुमार,जयशंकर कुमार,कृषक रामनाथ सिंह,तरुण कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, कुमोद कुमार सिंह, सुखदेव मोची,रंजन मोची आदि कृषक उपस्थित थे।
