नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति जागरूक करना था।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई की गई। उन्हें लाल चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा फल, मिठाई, पौष्टिक आहार एवं मातृत्व किट भेंट की गई। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने गर्भवती माताओं के स्वस्थ जीवन एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की।
महिला पर्यवेक्षिका कुमारी कृष्णा, शालिनी कुमारी एवं सुनीता ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, समय पर टीकाकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने तथा स्वच्छता बनाए रखने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान सही देखभाल मां और शिशु दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है।
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि गोदभराई केवल एक सामाजिक परंपरा नहीं, बल्कि मां और होने वाले शिशु के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना का प्रतीक है। इस अवसर पर महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को विटामिन युक्त एवं संतुलित आहार लेने, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
मौके पर सेविका मीना कुमारी, कमरून निशा बेग, शकीला बेगम, जीवछ कुमारी, पार्वती कुमारी, सुलेखा कुमारी, चांदनी देवी, रोजी खातून, आयशा खातून, मधु रानी, भवानी कुमारी, इंदु कुमारी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
