गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/ बेगुसराय
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा में वीरपुर प्रखंड के 22 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि से विद्यालयों के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी का माहौल है।
सफल विद्यार्थियों में पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर के पांच, मध्य विद्यालय जगदर के तीन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के तीन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली के तीन तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्रा के दो छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इसके अलावा मध्य विद्यालय बरैपुरा, मध्य विद्यालय मुजफ्फरा, मध्य विद्यालय वीरपुर, मध्य विद्यालय मुजफ्फराडीह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी मुनीचक से एक-एक छात्र-छात्रा ने परीक्षा उत्तीर्ण कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित की है।
मध्य विद्यालय बरैपुरा के छात्र आयुष कुमार ने 180 अंकों में 158 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर की छात्रा मिक्की कुमारी 157 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर के मो. एहसान ने 149 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर के शिवम कुमार 143 अंकों के साथ चौथे तथा मध्य विद्यालय जगदर के प्रियांशु कुमार 142 अंक प्राप्त कर प्रखंड में पांचवें स्थान पर रहे।
अन्य सफल विद्यार्थियों में पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर के तान्या कुमारी, माधव कुमार एवं मुस्कान कुमारी, मध्य विद्यालय जगदर के विवेक कुमार एवं अभिलाषा कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली के अभिषेक राज, राजू कुमार एवं रिधि कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर की नजराना खातून एवं नीतू कुमारी शामिल हैं।
इसी प्रकार उत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्रा के आदित्य कुमार एवं अभिषेक कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गेनहरपुर के निरंजन कुमार, मध्य विद्यालय मुजफ्फरा के अक्षित कुमार, मध्य विद्यालय मुजफ्फराडीह के आदित्य कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़ी मुनीचक के अमन कुमार तथा मध्य विद्यालय वीरपुर की पल्लवी भारती ने भी छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता हासिल की है।
सफल विद्यार्थियों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बच्चों की इस सफलता पर बीईओ राम उदय महतो, पीएमश्री हाई स्कूल वीरपुर के प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, जगदर के प्रधानाध्यापक सुकुमार साहनी, फजिलपुर के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार झा, पर्रा के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार झा, बरैपुरा के प्रधानाध्यापक सुरेश शर्मा, वीरपुर के प्रधानाध्यापक सुमन कुमार तथा गेनहरपुर के प्रधानाध्यापक सहदेव किशोर सहित अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।
