नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या प्रसाद सिंह उच्चतर प्लस टू विद्यालय नावकोठी के खेल मैदान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर रविवार को कुमारी कन्याओं ने मंगल कलश शोभा यात्रा निकाली।
कुमारी कन्याएं रंग-बिरंगे परिधानों में सर पर कलश धारण कर गाजा- बाजा के साथ मैदान से थाना चौक होते हुए,बाजार का भ्रमण करते हुए,काली स्थान स्थित बूढ़ी गंडक नदी में कलश में जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए,सीताराम पुस्तकालय होते हुए, मुख्य सड़क होते हुए पुनः मैदान में कथा स्थल पर कलश को स्थापित किया।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश की पूजा -अर्चना की गई।
इस अवसर पर कथा मंडली के सदस्य बिहारी झा ने कहा की भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा में शामिल सभी कुमारी कन्याओं के सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।अमंगल का नाश होता है और मंगल ही मंगल होता है।मोक्ष की प्राप्ति होती है।भागवत की कथा सुनने से पिता को पुत्र अगर अग्नि दान नहीं करें तब भी मोक्ष की प्राप्ति निश्चित है।
श्रीमद्भागवत कथा में जीवन के सार हैं। बनारस से पधारे आचार्य श्री कुंज बिहारी कश्यप जी के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन होगा।कथा रविवार को 3 बजे संध्या से 6 बजे संध्या तक चलेगी। कलश शोभा यात्रा में प्रधान कलश धारी सुबोध कुमार,महेंद्र सिंह,जांगो पंडित के अलावे मंडली के सौरभ कुमार,अरुण कुमार सिंह,आचार्य लक्ष्मण और कुमारी कन्याएं शामिल थे।
