गौरव कुमार AV भारत न्यूज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बिहार प्रदेश केशरवानी वैश्य समाज की प्रबंध समिति सह कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को बखरी में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोत्तोलन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कुलगुरु महार्षि कश्यप जी महाराज के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर सभा बखरी के अध्यक्ष दिलीप केशरी एवं मंत्री गुड्डू केशरी ने अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक के दौरान नगर क्षेत्र के इंटर व मैट्रिक परीक्षा में सफल मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। पूर्व प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी समिति की कार्यवाही की पुष्टि सर्वसम्मति से की गई। प्रदेश अध्यक्ष अश्वत्थामा केशरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने युवाओं और नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि इससे समाज का समग्र विकास संभव हो सकेगा।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में 22 मार्च 2026 को बिलासपुर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय केशरवानी वैश्य महासभा की बैठक की जानकारी भी साझा की गई। अंत में नगर अध्यक्ष दिलीप केशरी ने सभी अतिथियों व सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सतेंद्र केशरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्जुन केशरी उर्फ लाली जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित केसरी, दीपा केशरी, अमन केशरी, राजेश केशरी, राजकिशोर केशरी, कैलाश केशरी, काशी ब्रजेश केशरी, बेला के सरपंच दिलीप केशरी, हरिपुर के सरपंच रंजीत केशरी, राष्ट्रीय मंत्री संजय केशरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार केशरी, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
