गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड अंतर्गत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष राजाराम शर्मा ने की।
बैठक में पार्टी के विस्तार एवं संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष पंकज पासवान ने पांडव यादव को प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि पांडव यादव के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा।
वहीं रोहित कुमार को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” विजन से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बखरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक सह बिहार सरकार के उद्योग एवं गन्ना मंत्री द्वारा आने वाले दिनों में बखरी विधानसभा क्षेत्र में कई सहयोग एवं विकास योजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, आईटी सेल जिला महासचिव सिकंदर कुमार, विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार शैलेश, प्रखंड प्रधान महासचिव संजीत यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरजीत कुमार कुशवाहा, युवा प्रखंड अध्यक्ष भास्कर जायसवाल, छात्र प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार कुशवाहा तथा जदयू पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
