गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुआ में गुरुवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय रसोईघर में गैस सिलेंडर में आग लग गई। समय रहते शिक्षकों और ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रभारी शिक्षक संजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, वहीं ग्रामीणों ने जलते सिलेंडर को खेत में ले जाकर स्थिति नियंत्रित की। बाद में बखरी अग्निशमन दल ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। इस दौरान शिक्षकों ने सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना में रसोईघर को नुकसान हुआ है, जबकि रसोइयों के मोबाइल भी जल गए। रसोइयों ने गैस सिलेंडर के पहले से लीक होने की शिकायत किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं और एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मौके पर एसडीएम सन्नी कुमार सौरव,बीडीओ कुमार मुकेश पहुंचकर जायजा लिया ।
