अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय
तेघड़ा अनुमंडल में विधानसभा चुनाव के लिए पांच दिन बीतने के बावजूद किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया है। 143 तेघड़ा विधानसभा के लिए सबसे अधिक 11 एनआर कटे हें। वहीं 142 बछवाड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुल पांच नाजीर रशीद काटे गए।नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
मंगलवार को भी नामांकन के लिए अपने-अपने वेश्म में प्रत्याशियों के इंतजार में अधिकारी बैठे रहे। मिली जानकारी मुताबिक आज पांचवे दिन तेघड़ा विधानसभा से जन सुराज के प्रत्याशी रामनंदन सिंह, शोषित समाज दल के केदारनाथ भास्कर , बीएसपी से मोहम्मद शकील एवं स्वतंत्र उम्मीदवार ललन कुंवर ने एनआर कटाया है।
बछवाड़ा विधानसभा से रमोद कुंवर, एवं बूटन पासवान ने एनआर कटाया है। तेघड़ा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम राकेश कुमार ने कहा कि अभी तक एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किए गए हैं। पिछले दिन तक सात और और आज चार अब तक कुल 11 अभ्यर्थियों ने एनआर कटाया है। बछवाड़ा विधानसभा से पिछले दिन तक तीन और आज दो कुल पांच एनआर अभ्यर्थियों के द्वारा कटाया गया है।
सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ आलोक राय ने कहा कि अभी तक एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं हुआ है। दो अभ्यर्थियों ने एनआर कटाया है। उधर नामांकन को लेकर अनुमंडलऔर उसके आसपास चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नामांकन का समय दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है।
16 व 17 अक्टूबर को नामांकन के लिए भीड़ जुटने की संभावना
16 और 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भीड़ जुटने की संभावना है। दरअसल, अभी तक जनसुराज को छोड़कर किसी भी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। फलां पार्टी से फलां उम्मीदवार होगा उसको लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। अनुमंडल ऑफिस और आसपास बैरिकेटिंग किया गया है। वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
