अशोक पासवान AV भारत न्युज संवाददाता बेगुसराय
आगामी बिहार विधान सभा आम चुनाव, 2025 के मद्देनज़र बेगूसराय जिले के सभी सात विधान सभा में 6 नवम्बर को होने वाली मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बेगूसराय के निर्देश पर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुनियाद केंद्र, मटिहानी में 22.अक्टुबर 2025 को दिव्यांग मतदाताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
इस रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संदेश दिया। रैली में दिव्यांग मतदाताओं ने ट्राई साइकिल चलाकर हाथों में तख्तियाँ एवं बैनर लेकर मतदान और मतगणना से संबंधित “सशक्त लोकतंत्र की पहचान, सबकी भागीदारी महान”, “दिव्यांग मतदाता देश का गौरव” आदि नारे लगाये।

इस अवसर पर रश्मि कुमारी ने बताया कि बताया कि दिव्यांग मतदाता समाज में जागरूकता के प्रतीक हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र को और सशक्त बनाती है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ऐप की भी जानकारी दी गई और उनके फोन में ऐप डाउनलोड करवाया गया । सक्षम ऐप के माध्यम से मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएं, निर्वाचन में भाग लेने वाले अभ्यर्थी, पिक एण्ड ड्रॉप फैसलिटी से भी सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर डीपीओ, आईसीडीएस रश्मि कुमारी, सहायक निदेशक दिव्यांगज सशक्तिकरण श्री अभिजीत सोनल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री श्याम सहनी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री नेहा कुमारी, बुनियाद केंद्र के प्रबंधक श्री विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं दिव्यांगजन उपस्थित थे।
