गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता, बखरी/बेगूसराय
बखरी अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिनमें से 11 प्रत्याशियों के पर्चे सही पाए गए, जबकि दो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।
निर्वाचन पदाधिकारी सन्नी कुमार सौरव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया है, उनमें भाकपा के सूर्यकांत पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय पासवान, जनसुराज के डॉ. संजय कुमार, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की मीरा देवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विकास पासवान, पूर्व विधायक उपेन्द्र पासवान, रामशंकर पासवान, किरण कुमारी, राजेश सदा, गौतम सदा और संजीव कुमार शामिल हैं।
वहीं, विकासशील वंचित इंसाफ पार्टी के उपेंद्र सदा और निर्दलीय पशुपति पासवान का नामांकन पत्र तकनीकी खामियों के चलते खारिज कर दिया गया है। अब बखरी विधानसभा सीट पर कुल 11 प्रत्याशी बचे हैं।
उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर तक नाम वापसी का समय है।
