अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी रामनंदन सिंह 16 अक्टूबर गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि यदि उन्हें जनता का समर्थन मिलता है, तो क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह बात बुधवार को आधारपुर के वृंदावन होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
बाढ़ एवं कटाव, जल निकासी व किसानों की सुरक्षा और सामुदायिक विकास पर ज़ोर
उन्होंने बताया कि विधानसभा अंतर्गत गंगा क्षेत्र के दर्जनों गांव में हर साल बाढ़ और कटाव जैसे जटिल समस्याओं का स्थाई निदान एवं उत्तरी क्षेत्र के चौर में जल जमाव की समस्या के समाधान एवं विधानसभा की प्रत्येक पंचायतों एवं नगरों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ठोस पहल के अतिरिक्त, किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने हेतु ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने जन सुराज के व्यापक लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि स्थानीय लोग अपने ही क्षेत्र में बेहतर जीवन यापन कर सकें।
उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर पिछले कुछ वर्षों से बिहार में इन मुद्दों पर लगातार जोड़ दे रहे हें। उन्होंने बिहार से पलायन रोकने के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने, गांव में शिक्षा की खराब स्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी को दूर करने, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही भ्रष्टाचार के दल -दल से बिहार को बाहर निकलना के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब केवल जाति, धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार चाहते हें । प्रेस वार्ता में विधानसभा प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह, वरिष्ठ नेता डॉक्टर सोनू शंकर, हीरालाल महतो, बरौनी नगर परिषद के वार्ड पार्षद संगीता कुमारी, कुमार गौतम,बिहट नगर के वार्ड पार्षद चंदन कुमार, अरविंद राय, अविनाश कुमार सिलू सहित अन्य नेतृत्व मौजूद थे।
