गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी /बेगूसराय
बगरस में आयोजित श्री राम–जानकी क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत अकहा और बहुआरा टीमों के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए इस मैच में अंत तक रोमांच बना रहा।
मैच में टॉस जीतकर अकहा टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया। अकहा की पूरी टीम 15.1 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहुआरा टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 119 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से 5 रन पीछे रह गई ।मैन ऑफ द मैच शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमृत कुमार को चुना गया।
मौके पर आयोजक भोला कुमार कुशवाहा,कॉमेंटेटर हरिहर, अनुज, अजित,स्कोरर सुधाकर, रामविनय कमिटी सदस्य सुनील, लाल साहेब, पुरुषोत्तम, प्रिंस कुशवाहा, चंदन, वीरबल, विक्रांत,पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र महतो के अलावे मैच के दौरान मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिससे पूरे टूर्नामेंट का माहौल जोश और उत्साह से भरपूर बना रहा।
