गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगुसराय
नवयुवक क्रिकेट क्लब सिमरी के तत्वावधान में आयोजित शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आज खेले गए दूसरे और तीसरे लीग मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
दूसरा लीग मैच घाघरा और मालीपुर के बीच खेला गया, जिसमें मालीपुर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
वहीं तीसरा लीग मैच महाकाल क्रिकेट ग्रुप, चौधरी टोल सिमरी और कुंमर टोल के बीच खेला गया।
महाकाल क्रिकेट ग्रुप की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में कुंमर टोल को 49 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कुंमर टोल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुंमर टोल के खिलाड़ी विकास को ‘मैन ऑफ द मैच’ का पुरस्कार देकर मेडल से सम्मानित किया गया।
टूर्नामेंट में निर्णायक अंपायर की भूमिका संतोष और मनीष ने निभाई। वहीं आयोजन की व्यवस्था में गुड्डू, मनीष, नीरज, पवन, राजेश सहित नवयुवक क्रिकेट क्लब के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।
यह टूर्नामेंट सिमरी स्थित अति पिछड़ा प्लस टू बालिका विद्यालय, मनरेगा भवन के सामने मैदान में आयोजित हो रहा है, जहां मुकाबलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं।
