नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा गैस एजेंसी के पास से मंझौल गढ़पुरा पथ तक ग्रामीण सड़क पर कालीकरण नहीं होने के कारण लोगों को चलना मुश्किल हो रहा है।मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत इस सड़क पर लगभग छह माह पूर्व गिट्टी डालकर रोलर से समतल किया गया था।
तीन-चार महीने से गिट्टी उखड़कर सड़क पर यत्र तत्र बिखरा हुआ है।यत्र तत्र गिट्टी के बिखरे रहने के कारण बाइक व साइकिल पंचर हो जाता है तथा पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है।लगभग 2.2 किलोमीटर सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ निर्माण योजना के अंतर्गत हो रहा था।लगभग 300 मीटर पीसीसी सड़क पर दक्षिण दिशा से पीचिंग हो चुका है।
लगभग 1.9 किलोमीटर सड़क पीचिंग नहीं होने के कारण सड़क जर्जर बना हुआ है।गढ़पुरा, हसनपुर,जय मंगला गढ़ एवं कावर झील जाने वाली यह मुख्य बायपास सड़क है। संवेदक के लापरवाही के कारण लोगों को इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने अतिशीघ्र सड़क निर्माण हेतु मांग की है।
