गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी मुख्य बाजार स्थित मार्केट में बीती रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भारी नुकसान हुआ है।घटना में मुरली बाबू गली, वार्ड 25 मे टिप टॉप टेलर (मक्खाचक) की पूरी दुकान जलकर राख हो गई। इसके अलावा छेड़ीलाल का गोदाम और एक खाली दुकान भी पूरी तरह खाक हो गई है।
आग की चपेट में वार्ड 26 के पिंटू शर्मा की दुकान का एक हिस्सा भी जल गया, जिससे आंशिक नुकसान हुआ है।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। समय पर दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है।
