विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत बनी भीठ सुलिश गेट से चेरिया गांव तक की 3.140 किलोमीटर लंबी सड़क इस समय पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की बिगड़ती स्थिति अब ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ग के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे बन गए हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक द्वारा केवल ईंट और मिट्टी डालकर खानापूरी कर दी जाती है, जिससे सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा। इस वजह से पैदल यात्रियों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना जोखिम भरा सफर करना पड़ रहा है।ग्रामीण सुशील राय, आजाद कुमार, प्रभाष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह सड़क जिला मुख्यालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग है, लेकिन लंबे समय से उपेक्षित रहने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब स्थायी रूप से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे।
