नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत होली पर्व के अवसर पर होली से एक दिन पहले मंगलवार को जिला मुखिया संघ के महासचिव,प्रखण्ड अध्यक्ष एवं नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार बिडडू के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम द्वारिका पैलेस विवाह भवन नावकोठी के परिसर में किया गया।
इस समारोह में प्रखंड के सभी पंचायत एवं आसपास के लोगों को आमंत्रित किया गया था।जिला के नामचीन लोगों ने भी इस अवसर पर उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।एक दिव्य और भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।इसमें लगभग एक दर्जन मेल और फीमेल कलाकारों ने होली गीत गाकर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने मंच से जोगीरा गाकर सबको नाचने और गाने पर मजबूर कर दिया।वे आधे घंटे तक तालियों के गड़गराहट के बीच पुराना जोगीरा गाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया।दिन के दो बजे से लेकर 12:00 बजे रात्रि तक मिलन समारोह में लोगों की काफी भीड़ जमी रही।इस अवसर पर जलपान एवं भोजन की भी व्यवस्था किया गया था।आमंत्रित अतिथियों को मुखिया राष्ट्रपति कुमार रंग अबीर लगाकर आशीर्वाद लेते रहे।
इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार ने कहा कि होली मिलन समारोह अद्भुद है। होली केवल रंग का उत्सव नहीं बल्कि आपसी मतभेद भूला कर प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। विधायक रजनीश कुमार ने लोगों से कहा कि एक दूसरे के प्रति विश्वास रखकर समाज में समरसता का भाव पैदा करना चाहिए।
समारोह में चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद,पूर्व विधायक श्री कृष्ण सिंह,राम विनोद पासवान,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा,संजीव सिंह मुखिया,पूर्व मेयर संजय कुमार,लोजपा नेता सुदर्शन सिंह, अजय सिंह,अमित देव,राम शंकर पासवान सहित हजारों लोग शामिल हुए।
