[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
विजय भारती ब्यूरो AV भारत न्युज बेगुसराय
भगवानपुर /बेगूसराय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र के मखवा बांध के पास पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान दो व्यक्ति को एक देशी कट्टा, एक कारतूस तथा एक खोखा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होकर मखवा गांव से बदिया गांव की ओर जा रहा था। जब वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को रोकवाया गया तब वह भागने का प्रयत्न करने लगा।
तब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के मखवा निवासी यदुनंदन महतो का 25 वर्षीय पुत्र मनोहर कुमार व मंगल महतो का 20 वर्षीय पुत्र नितिश कुमार के रूप में हुई।
दोनों को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त वाहन चेकिंग अभियान एएसआई अकरम खान सहित अन्य पुलिस बल द्वारा चलाया जा रहा था।


