गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोढ़ियारी निवासी तेतर सहनी के पुत्र गणेश सहनी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गणेश सहनी के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। इसी के आलोक में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

