नवीन कुमार मिश्र AV भारत न्यूज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
थाना पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज दो मामलों के फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि नावकोठी थाना कांड संख्या 87/26 के तहत छतौना निवासी अंकित कुमार (पिता स्व. लाभों प्रसाद सिंह) तथा पहसारा निवासी केशव कुमार (पिता ललन सिंह) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पूर्व में छतौना गांव से भूसा लदे एक पिकअप वाहन से 864 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई थी। जांच के दौरान दोनों की संलिप्तता सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा अंकित कुमार के विरुद्ध नावकोठी थाना कांड संख्या 49/26 में भी मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

