By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: सबका साथ, सबका विकास का दावा वीरपुर में सड़क और जलजमाव की समस्या के बीच सवालों के घेरे में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
Home » सबका साथ, सबका विकास का दावा वीरपुर में सड़क और जलजमाव की समस्या के बीच सवालों के घेरे में
बेगूसराय

सबका साथ, सबका विकास का दावा वीरपुर में सड़क और जलजमाव की समस्या के बीच सवालों के घेरे में

AV BHARAT NEWS
Last updated: June 11, 2026 6:04 pm
AV BHARAT NEWS
2 months ago
Share
SHARE

गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय

भले ही केंद्र और राज्य सरकारें अपने शासनकाल में “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती रही हों, लेकिन वीरपुर क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें आज भी बदहाली की मार झेल रही हैं। वीरपुर से पकठौल जाने वाली सड़क, वीरपुर पीएचसी से बाजार की ओर जाने वाली सड़क तथा वीरपुर से बथौली ढाला तक की सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। हल्की बारिश होते ही ये सड़कें कीचड़ और जलजमाव से भरे तालाब का रूप ले लेती हैं।

सड़क पर कहीं एक फीट तो कहीं दो फीट से अधिक पानी जमा रहने के कारण आए दिन साइकिल सवार, बाइक चालक, टेंपो एवं ई-रिक्शा चालक दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर फिसलकर गिरने वालों की मदद करने के बजाय कुछ लोग मजाक और ठहाके लगाकर उनका उपहास उड़ाते हैं, जिससे पीड़ितों को और भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

वीरपुर बाजार के दर्जनों दुकानदारों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर सांसद, विधायक, जिला पार्षद एवं संबंधित अधिकारियों को कई बार हस्ताक्षरयुक्त आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। उनका कहना है कि शिकायत करते-करते लोग थक चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

दुकानदारों ने बताया कि पूर्व जिलाधिकारी तुषार सिंगला तथा स्थानीय विधायक कुंदन कुमार सिंह के जनसंवाद कार्यक्रम के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया था। समस्या के समाधान के लिए सर्वे कराया गया, योजनाओं का उद्घाटन हुआ और बोर्ड भी लगाए गए, लेकिन अब तक उसका असर जमीन पर दिखाई नहीं दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस समस्या से राहत मिल सके।

You Might Also Like

पर्रा गांव में गूँजी शहादत की गाथा, सीपीआई नेताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
मध्य विद्यालय छतौना में लगा वॉटर प्यूरीफायर
स्वरोजगार – 55 महिलाओं को मशरुम उत्पादन का प्रशिक्षण
जदयू की प्रखंड स्तरीय बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा
नावकोठी के नए थानाध्यक्ष बने अमरजीत तिवारी
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article बगरस गांव में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का उद्घाटन, 24 घंटे प्रसव सेवा शुरू
Next Article कामरेड रामविलास महतो की श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

July 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
« Jun    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5kLike
1.5kFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up