नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/ बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पहसारा पश्चिम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक फूलेना सिंह के निधन के बाद देहदान किया गया है।
पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद और दधीची देहदान समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना को सौंप दिया गया।समय पर शव आइजीएमएस पहुंचने के कारण चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक कॉर्निया निकाल लिया।इससे दो नेत्रहीनों को रोशनी मिल सकेगी।वहीं उनका शरीर चिकित्सा के छात्रों की शिक्षा और शोध कार्यों में सहयोगी साबित होगा।इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि फूलेना सिंह ने मरने के बाद भी समाज को जीवन देने का काम किया है।देहदान से बड़ा कोई दान नहीं।
दधीची देहदान समिति के पदाधिकारियों ने परिवार के इस नेक कार्यों की सराहना करते हुए लोगों से देहदान के लिए आगे आने की अपील की।परिजनों ने बताया कि फूलेना सिंह ने जीवनकाल में ही देहदान का संकल्प लिया था।उनके इस संकल्प को परिवार के लोगों ने पूर्ण कर एक दृष्टांत पेश की है।
