- अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
एक सप्ताह के भीतर वृक्षारोपण के कार्य को पूरा करने का दिया गया निर्देश
बरौनी प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा भवन में पंचायत रोजगार सेवकों के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक को संबोधित करते हुए मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी मुकेश ने लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी 15 पंचायत में लंबित कार्य को शीघ्र पूरा करें एवं कार्यालय को सूचित करें।

साथ ही वृक्षारोपण के कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूरा कर लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा अधूरे कार्य को पूरा करने में प्रगति लायें। मौके पर लेखापाल पिंकी कुमारी, कार्यपालक सहायक रोहित कुमार, संजीव कुमार ,दिलीप कुमार, उमाशीष कुमार, डाटा ऑपरेटर मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
