ब्यूरो AV भारत न्यूज
बुधवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पटना के विभिन्न हिस्सों में कूल 1433 करोड़ 77 लाख रुपए लागत की कूल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें दीदारगंज फतुहा बख्तियारपुर पथ का 4 लेन में चौड़ीकरण, बख्तियारपुर बाढ़ मोकामा पथ का अथमलगोला से मोकामा चौक तक चौड़ीकरण, बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विकास, मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का
विकास और विद्युत शवदाह गृह का निर्माण, बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल निर्माण तथा वाटर ड्रेनेज के निर्माण की योजनाएं शामिल है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी तथा पटना ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।

