गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/बेगूसराय
बखरी प्रखंड अंतर्गत दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसको लेकर दुग्ध उत्पादकों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ कुमार मुकेश ने बताया कि
राम सकल महतो को खड़गचक,सुरेश यादव सुग्गा,उमाशंकर सिंह मोहनपुर, राजेश कुमार सिंह शकरपुरा,अंगद राय रामपुर एवं रमाकांत महतो मधुआ करकौली को संबंधित दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
बीडीओ ने बताया कि प्रत्येक समिति में छह-छह सदस्य भी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराई गई।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों के चयन पर दुग्ध उत्पादकों में खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि नई समितियों के गठन से क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों व दुग्ध उत्पादकों के हितों को मजबूती मिलेगी।
