नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
भाकपा(माले) का नावकोठी प्रखंड स्तरीय प्रथम सम्मेलन बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के बभनगामा में कॉ शैलेन्द्र सिंह के आवास पर किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडल मुक्तीनारायण सिंह, जनार्दन प्रसाद सिंह एवं राजकिशोर ने की।सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पार्टी के जिला सचिव सह राज्य स्थायी समिति सदस्य दिवाकर प्रसाद ने कहा कि मोदी–नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले महिलाओं को 10–10 हजार रुपये देकर वोट लिया और चुनाव के बाद गरीब दलित महिलाओं के घरों पर बुलडोजर चलाकर हजारों परिवारों को बेघर कर दिया।यह कार्रवाई सामाजिक अन्याय और संविधान- विरोधी है,जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।भाकपा (माले) के महिला संगठन ऐपवा, छात्र संगठन आइसा, द्वारा बेटी बचाओ–न्याय यात्रा चलाई जा रही है।उन्होंने 10 फरवरी 2026 को पटना में आयोजित विधानसभा मार्च को सफल बनाने की अपील की।

पर्यवेक्षक नवल किशोर ने कहा कि मोदी सरकार ट्रंप के दबाव में किसान–मजदूर विरोधी कानूनों पर समझौता कर रही है,जिससे देश की खेती तबाह हो जाएगी।सम्मेलन में 15 सदस्यीय प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।शैलेन्द्र सिंह को प्रखंड सचिव निर्वाचित किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मोदी– नीतीश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है।प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा जमीन,आवास और रोजगार के सवालों पर संघर्ष तेज किया जाएगा।
नव- निर्वाचित प्रखंड कमिटी सदस्य में जनार्दन प्रसाद सिंह,राम महतो,पूनम देवी, रणवीर सिंह,श्याम झा, राजकिशोर सिंह,अर्जुन पंडित,राजेन्द्र यादव,मनोज सिंह,सुमन कुमार,दीपक कुमार,मो.साहिन,राजकिशोर पासवान,सुनीता देवी शामिल हैं।
