अशोक कुमार ठाकुर AV भारत संवाददाता
तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय दीनदयालपुर का औचक निरीक्षण अनुमंडलाधिकारी तेघड़ा राकेश कुमार के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्थिति का गहन अध्ययन किया।निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सबसे पहले बच्चों के वर्ग कक्ष में पहुँचकर स्वयं उन्हें प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) के बारे में पढ़ाया। इसके पश्चात उन्होंने पूरे विद्यालय परिसर का विस्तार से निरीक्षण किया। इस दौरान सभी शिक्षकों से उनकी उपस्थिति, पढ़ाई के स्तर एवं दैनिक पठन-पाठन की व्यवस्था पर चर्चा की।

निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया कि कुछ शिक्षक अगले दिन पढ़ाए जाने वाले पाठ का पूर्व संधारण नहीं कर रहे थे। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी ने शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शैक्षणिक गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सरकारी विद्यालयों से मेरा गहरा लगाव है और इनमें किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी।इसके साथ ही उन्होंने मध्याह्न भोजन की भी गुणवत्ता की जाँच की तथा भोजन भी की उन्होंने प्रधानाध्यापक से कहा कि गरीब एवं वंचित वर्ग के बच्चे इस विद्यालय में पढ़ते हैं, उन्हें पोषक तत्व से भरपूर भोजन समय पर मिले। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वे पुनः विद्यालय का औचक निरीक्षण करेंगे। इस औचक निरीक्षण से प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है तथा शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक को शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधार हेतु कड़े निर्देश दिए जा रहे हें।
