अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्यूज संवाददाता
बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा बाजार स्थित डीपीएस स्कूल परिसर में रविवार को तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति बेगूसराय के बैनर तले राज्य स्तरीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीताराम शेरपुरी व संचालन नेहा राज़ ने किया तथा कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डीएसपी सह भाजपा नेता सुनील कुंवर, डॉ.सचिदानंद पाठक, अर्चना चौधरी, रंजना लता, आयोजन समिति के संस्थापक सह संरक्षक सीताराम शेरपुरी,आनंद जायसवाल एवं हास्य-व्यंग्य के मशहूर कवि मिन्टू कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन में दूर-दूर से आए कवियों ने अपने जादुई अंदाज में हास्य कविता प्रस्तुत कर लोगों को खूब लोटपोट किया। बिहार के विभिन्न हिस्सों से आए मशहूर कवियों ने श्रोताओं को खूब रिझाया, गुदगुदाया और ठहाके लगवाये। मुख्य अतिथि भाजपा नेता सुनील कुंवर को आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद जायसवाल एवं सचिव मिन्टू कुमार झा ने संयुक्त रूप से मिथिला का पारंपरिक पाग, अंगवस्त्र एवं आकर्षक मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील कुंवर ने कहा कि दिनकर को अगर हम बेगूसराय की धरती पर भूलाते है, तो फिर उन्हें कौन याद करेगा हम भीड़ जुटाने के लिए नहीं बच्चों को जगाने के लिए कवि सम्मेलन करते हैं।

विशिष्ट अतिथि डॉ. ईश्वर करुण तमिलनाडु हिन्दी साहित्य अकादमी चेन्नई के महासचिव ने अपने संबोधन में दिनकर का व्याख्यान करते हुए उनपर परिचर्चा किया। कवि सम्मेलन में सूर्यगढा़ से आएं साहित्यकार राजेंद्र राज ने कहा ये वो सूरत है, जो चुपचाप गढ़ी जाती है। प्यार की बात अकेले में कही जाती है। खूब वाहवाही बटोरी वहीं कवि डॉ.सच्चिदानंद पाठक ने अपनी कविता किमत शुन्य पांच वर्षों तक बढ़ा एकाएक भाव है,आया फिर चुनाव है।अपने जोशीले अंदाज में श्रोताओं को सुनाया। वहीं युवा कवि मिन्टू कुमार झा ने अपनी कविता के माध्यम से दांत निपोरे नेता पहुंचे जनता से जब काम,रोटी खातिर जब जन पहुंचे करते वे बदनाम सुनाकर तालियां बटोरने के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिये। युवा साहित्यकार सत्संग भारद्वाज ने कहा कि हम सब मैथिल, हमारा मिथिला राज चाही।

अपन प्रदेशक आब माथ पर ताज चाहि। वहीं सीताराम शेरपुरी , कवि श्रीराम राय ,कवयित्री अर्चना कुमारी अर्पण, कवि उमेश कुंवर, साहित्यकार राम कुमार सिंह ने कविता पाठ किया। आगत कवियों को अटल साहित्य कला सम्मान मिथिला पाग, अंगवस्त्र, मोमेंटो, सम्मान पत्र एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। मौके पर प्रो.पीके झा प्रेम, हरिशंकर राय, अरविंद कुमार चौधरी, पवन कुमार ठाकुर, कौशल किशोर, मनजीत मिश्रा, दीपक राय, सन्नी झा, विवेक गौतम, राम प्रकाश झा, सरोज राय, राजीव कुमार, सुनील सिंह, निर्मल कुमार, सुभम कुमार, ऋषिकेश झा, कुंदन चौधरी, अभय सिन्हा, मुज्तबा, रंजू कुमारी, नेहा राज, अर्पणा कुमारी, कंचन कुमारी,आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन कवि मिन्टू कुमार झा ने किया।
