गौरव कुमार AV भारत न्युज संवाददाता बखरी/ बेगूसराय
बखरी हरिजन टोला राटन स्थित विद्यालय में लंबे समय तक शिक्षक पद पर अपनी सेवा देने के बाद बौएलाल महतों का स्थानांतरण प्रधानाध्यापक पद पर अन्य विद्यालय में हो गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बौएलाल महतों के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं छात्रों की उपस्थिति से माहौल भावुक एवं गरिमामय रहा।
इस अवसर पर शिक्षक शमशेर बहादुर, मुनेश महतों, दीपक कुमार, कविता, अंजली, अभिषेक, संजय, विद्यानंद, राधेश्याम, प्रदीप, वरुण, मोहम्मद अकबर, उरफान, धर्मवीर समेत कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।मुखिया प्रतिनिधि सुरेश राम, सरपंच प्रतिनिधि बाला पासवान, पूर्व मुखिया सरोजनी भारती, उप मुखिया अजीत कुमार, वार्ड सदस्य प्रीति देवी एवं शांति देवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बौएलाल महतों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


