नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगूसराय
नावकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत इनैया से पुलिस ने दो नशेड़ी को गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष मो फिरदौस ने बताया कि गस्ती के दौरान पुलिस ने दो शख्स को नशे की हालत में सड़क किनारे हंगामा करते हुए देखा।नशेड़ी नावकोठी वार्ड 01 के अमित कुमार एवं नीतीश कुमार हैं।पुलिस बल ने उसे नशे की हालत में पकड़ कर अल्कोहलिक जांच हेतु ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराया।जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए बेगूसराय न्यायालय भेज दिया गया है।इस गिरफ्तारी में थाना अध्यक्ष के अलावे सब इंस्पेक्टर पूनम कुमारी साहु और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
