गोपल्लव झा AV भारत न्युज संवाददाता वीरपुर/बेगुसराय
वीरपुर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में कार्यरत कनीय विद्युत अभियंता पंकज कुमार शर्मा के आवेदन पर वीरपुर थाना में नौ लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
थाना को दिए गए आवेदन में अभियंता ने बताया कि पानापुर वार्ड संख्या 1 के सुरेश शर्मा पर 15,230 रुपये की बिजली चोरी का आरोप है। वहीं पानापुर वार्ड संख्या 9 की नीलम देवी पर 14,817 रुपये, उसी वार्ड के सागर मोची पर 3,580 रुपये और गौतम दास पर 2,440 रुपये की बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है।

इसके अलावा नौला वार्ड संख्या 9 की प्रमिला देवी पर 23,161 रुपये, गारा वार्ड संख्या 6 के रामवली महतो पर 5,064 रुपये तथा ललन सिंह पर 5,671 रुपये की बिजली चोरी का आरोप है। वहीं मखबा वार्ड संख्या 7 के रामनाथ कुमार पर 5,380 रुपये और पूजा कुमारी पर 7,606 रुपये की बिजली चोरी करने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
