नवीन कुमार मिश्रा AV भारत न्युज संवाददाता नावकोठी/बेगुसराय
नावकोठी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशवारा पंचायत के वार्ड संख्या-8 के पंच शशि भूषण सिंह का भत्ता पिछले लगभग तीन वर्षों से बकाया है। पंच शशि भूषण सिंह का कहना है कि उन्होंने कई बार आवेदन, बैंक खाता विवरण, आधार कार्ड तथा वाउचर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज संबंधित कार्यालय में जमा किए, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें भत्ते की राशि का भुगतान नहीं हो सका है।
उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता है और विभिन्न प्रक्रियाओं के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उनका कहना है कि बेगूसराय पंचायती राज विभाग के कार्यालय में जाने पर वहां के कुछ कर्मियों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जाता है।
पंच शशि भूषण सिंह ने कहा कि तीन वर्षों से बकाया राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर न्याय के लिए अब किस दरबार में जाएं। उन्होंने उच्च अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर शीघ्र बकाया भत्ते का भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
