By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
AV Bharat NewsAV Bharat NewsAV Bharat News
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Reading: तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए “भव्य लाईट (HSC App)” प्रशिक्षण का सफल आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
AV Bharat NewsAV Bharat News
Font ResizerAa
  • Home
  • बिहार
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • धर्म
  • राजनीति
  • रोजगार
  • 🏠︎ Home
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • समस्तीपुर
  • देश
  • बिहार चुनावNEW
  • खेल
  • शिक्षा
  • टेक्नोलॉजी
  • स्वास्थ्य
  • क्रिकेट
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
AV Bharat News > बिहार > बेगूसराय > तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए “भव्य लाईट (HSC App)” प्रशिक्षण का सफल आयोजन
बेगूसराय

तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए “भव्य लाईट (HSC App)” प्रशिक्षण का सफल आयोजन

AV BHARAT NEWS
Last updated: October 16, 2025 7:53 pm
AV BHARAT NEWS
5 months ago
Share
SHARE

अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/ बेगूसराय

16 अक्टूबर गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल, तेघड़ा के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकृष्ण की अध्यक्षता में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) के लिए “भव्य लाईट (HSC App)” पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण पीरामल फाउंडेशन के सीनियर प्रोग्राम लीड श्री जयंत चौधरी द्वारा संपादित किया गया । प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्य उपकेंद्रों के कार्यों का डिजिटल प्रबंधन सुदृढ़ करना, सेवा प्रदायगी में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य संबंधी आंकड़ों की शुद्धता एवं समयबद्ध प्रविष्टि को सशक्त बनाना था।

प्रशिक्षण के दौरान श्री चौधरी ने Bhavya Lite App के विभिन्न मॉड्यूल्स की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह ऐप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्रों में डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, रोगी सेवाओं की निगरानी, और डेटा रिपोर्टिंग की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाने में सहायक सिद्ध होगा।

प्रमुख प्रशिक्षण बिंदु:

  • ऐप में लॉगिन प्रक्रिया एवं OPD रजिस्ट्रेशन/कंसल्टेशन, वाइटल्स तथा लैब टेस्ट डेटा एंट्री की विस्तृत जानकारी।
  • ABHA Creation एवं Scan & Share फीचर के माध्यम से रोगियों के डिजिटल स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल का निर्माण।
  • रोगियों की स्वास्थ्य जानकारी के सुरक्षित एवं गोपनीय प्रबंधन की प्रक्रिया।
  • टीकाकरण, मातृत्व सेवाओं एवं अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल रिकॉर्ड रखरखाव की विधि।
  • रिमाइंडर एवं अलर्ट फीचर्स के माध्यम से फॉलो-अप और सेवा की निरंतरता सुनिश्चित करने के उपाय।
  • परिवार नियोजन संबंधित सामाग्री की इंडेन FPLMIS app के माध्यम से।
  • समान्य दवाइयाँ की इंडेन DVDMS app के माध्यम से।

कार्यक्रम में ब्लॉक हेल्थ मैनेजर सुबीर पंकज, ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र शारदा कुमारी, ब्लॉक मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर (BM&EO) तथा फार्मासिस्ट की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने ऐप के तकनीकी पहलुओं को समझते हुए इसके फील्ड-स्तरीय उपयोग पर चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकृष्ण ने कहा कि “डिजिटल माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन में यह ऐप अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी तथा सेवा प्रदायगी की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होगा।”

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं व्यावहारिक बताते हुए ऐसे तकनीकी उन्मुख प्रशिक्षणों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

मंझौल की धरती ने मुझे बहुत कुछ दिया: अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश
बखरी बाजार में देर रात भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख
राजस्व महा अभियान के तहत शिविर का आयोजित: भूमि दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं के लिए लोगों ने दिए आवेदन
छठ पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, आधा दर्जन खतरनाक घाटों पर लगा प्रतिबंध
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मध्य विद्यालय पर्रा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Previous Article नामांकन को लेकर तेघड़ा में दिन भर रही गहमागहमी
Next Article तेघड़ा की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण अभियान के साथ चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    
about us

AV Bharat News is a fast-growing digital news portal dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to its readers. With the motto of keeping people informed and aware, AV Bharat News covers a wide range of categories including देश-विदेश (National & International News), राजनीति (Politics), व्यापार (Business), खेल (Sports), मनोरंजन (Entertainment), टेक्नोलॉजी (Technology), शिक्षा (Education), रोजगार (Jobs), स्वास्थ्य (Health), धर्म (Religion), ज्योतिष (Astrology), और लाइफस्टाइल (Lifestyle).

Categories

  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • बॉलीवुड
  • धर्म
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • समस्तीपुर

More Categories

  • शिक्षा
  • रोजगार
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • क्रिकेट
  • बिहार चुनाव
  • बेगूसराय

Quick links

  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA

Stay Connected

2.5KLike
1.5KFollow
© Avbharatnews.com All Rights Reserved. Design By PatnaHost.Net
  • Home
  • Contact
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • DMCA
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Not a member? Sign Up