अशोक कुमार ठाकुर AV भारत न्युज संवाददाता तेघड़ा/बेगूसराय
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर स्वीप गतिविधि के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं ने पोषण अभियान के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया ।इस दौरान सेविकाएं अपने-अपने केंद्र पर रंगोली बनाकर और नारे लगाकर लोगों को मतदान की प्रति जागरूक किया। साथ ही महादलित टोलों में मतदाता जागरूकता रैलियों को निकालकर भी मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर बरौनी एक पंचायत में महिला पर्यवेक्षिका ललिता कुमारी द्वारा उपस्थित सेविकाओं एवं आम महिलाओं को शत प्रतिशत मतदान करने और करने हेतु शपथ दिलाया गया।
सेविकाओं ने रैलियों में पोस्टर, बैनर के साथ नारा लगाती दिखी. जिसमें पहले करो मतदान, फिर जलपान, जन-जन का ये नारा है, मतदान अधिकार हमारा है, बूढ़े हों या जवान सभी करें मतदान आदि नारे लगाती दिखी. इन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका रानी कुमारी रागिनी कुमारी नीतू कुमारी पुष्पा भारती रेखा गुप्ता पूनम कुमारी संजू देवी के अलावे अन्य सेविका एवं सहायिकाओं के साथ उनके पोषक क्षेत्र की महिलाओं ने भी भाग लिया।
